सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रालामंडल के समीप कालोनी में तेंदुआ दिखने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम रवाना

रालामंडल के समीप ग्राम बिहाडिया स्थित फार्म विला कालोनी में तेंदुआ होने की सूचना क्षेत्रीय रहवासियों ने वन विभाग को दी है। बताया जा रहा है कि कालोनी में करीब…

रालामंडल के समीप ग्राम बिहाडिया स्थित फार्म विला कालोनी में तेंदुआ होने की सूचना क्षेत्रीय रहवासियों ने वन विभाग को दी है। बताया जा रहा है कि कालोनी में करीब 30 फार्म हाऊस बने हुए है, जहां लोग रहते है। सूचना मिलने के बाद रहवासियों में दहशत फैल गई।

सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखने की प्रारम्भिक जानकारी सामने आई है। हालांकि आसपास की अन्य कालोनी के रहवासियों द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। टीम अब सूचना के आधार पर जांच करेंगी, तेंदुए के अगर फूटचिन्ह टीम को मिलेंगे तो पिंजरा लगाकर पकडने की आगामी कार्रवाई करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें