रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
7 ताले, 2 टन की तिजोरी… फिर भी उड़ गए 1.57 करोड़ के जेवर! इंदौर में कारोबारी राजेश जैन (युवा) के घर रहस्यमयी चोरी सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी
इंदौर

पेड़ काटने पर पर्यावरण प्रेमी मंच ने ली आपत्ति

शासकीय भूमि पर अवैध कटाई पर जांच की मांग

पेड़ काटने पर पर्यावरण प्रेमी मंच ने ली आपत्ति

झोन-12 के वार्ड-66 स्थित जयश्री कॉलोनी, पलसीकर में शासकीय भूमि पर खड़े वृक्ष की अवैध रूप से कटाई का मामला सामने आया है। पर्यावरण प्रेमी मंच ने नगर निगम आयुक्त को शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंच के अनुसार 5 अक्टूबर को वृक्ष कटाई की सूचना पर सहायक उद्यान अधिकारी, दरोगा और उद्यान प्रभारी को सूचित किया गया, लेकिन मौके पर कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों को छंटाई और हाईटेंशन लाइन का हवाला दिया गया। 6 अक्टूबर को कटाईकर्ता फिर पहुंचे और वृक्ष को आधा काट दिया। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर वे मौके से भाग गए। मंच ने आरोप लगाया कि दो दिन तक हुई कटाई से विभागीय मिलीभगत की आशंका है। मंच ने मांग की है कि किसी स्वतंत्र अधिकारी से जांच कराई जाए। दोषी कर्मचारियों को निलंबित कर अवैध कटाई करने वालों पर प्रकरण दर्ज किया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5