सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फिर खरबपति बने एलॉन मस्क

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की दौलत एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है। टेस्ला और स्पेस एक्स के शेयरों में तेजी…

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की दौलत एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है। टेस्ला और स्पेस एक्स के शेयरों में तेजी का सीधा फायदा मस्क की नेटवर्थ को मिला है। सोमवार को मस्क की संपत्ति करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है। भारतीय रुपए में देखें तो उनकी संपत्ति करीब 92 लाख करोड़ है। सिर्फ 1 दिन में मस्क की संपत्ति में करीब 65 अरब डॉलर यानी लगभग 5.7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें