शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी
इंदौर

बिजली कंपनी में 154 कार्यालय सहायकों की भर्ती के लिए दस्तावेज परीक्षण

न.प्र.)। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पूर्व में भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कल 13 अगस्त को…

न.प्र.)। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पूर्व में भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कल 13 अगस्त को किया जाएगा। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाएगा। चौहान ने बताया कि करीब 154 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कार्य इंदौर एवं उज्जैन मुख्य अभियंता कार्यालयों की टीमों द्वारा कराया जाएगा। इंदौर पोलोग्राउंड सभागार में 6 टीमों के माध्यम से 75 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कार्य होगा। वहीं उज्जैन के ज्योति नगर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में पांच टीमें 79 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण करेगी। इसके बाद इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर पदस्थी दी जाएगी। मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इंदौर के मुख्य अभियंता आरसी जैन एवं उज्जैन के मुख्य अभियंता एससी वर्मा को उक्त परीक्षण कार्य के लिए पर्यवेक्षण का जिम्मा दिया गया हैं। रीजन अंतर्गत

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें