गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

लिंबोदी तालाब की पाल से बिजली के खंभे हटाए जाएंगे

द्वारा कई साल पहले बिजली के खंभे लगाए गए थे। इन खंभों के माध्यम से तालाब के क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था की हुई थी। अब नगर निगम के अधिकारियों…

द्वारा कई साल पहले बिजली के खंभे लगाए गए थे। इन खंभों के माध्यम से तालाब के क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था की हुई थी। अब नगर निगम के अधिकारियों को लगा है कि तालाब की पाल पर बिजली के खंभे लगाना गलत है। यह इकलौता ऐसा तालाब है जहां पर पाल पर खंभे लगे हुए हैं। बाकी तालाब में पाल से दूरी पर खंभे लगे हुए हैं। अब नगर निगम के द्वारा इस तालाब के पाल से बिजली के खंभे हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य पर 40 लाख रुपए खर्च होंगे। इस कार्य को अंजाम देने में 3 महीने का समय लगेगा। अब नगर निगम के विद्युत विभाग के द्वारा इस कार्य को शुरू किया जा रहा है। निगम को उम्मीद है कि फरवरी के महीने तक वह इस कार्य को पूर्ण करवा लेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 October 2026, पृष्ठ 4