रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
7 ताले, 2 टन की तिजोरी… फिर भी उड़ गए 1.57 करोड़ के जेवर! इंदौर में कारोबारी राजेश जैन (युवा) के घर रहस्यमयी चोरी सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी
इंदौर

खाद्य विभाग की लगातार सैंपलिंग का असर 36 लाख से ज्यादा वसूला अर्थदंड

खानपान के शौकीन देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीमों के साथ शहर के सभी प्रमुख एरिया…

खानपान के शौकीन देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीमों के साथ शहर के सभी प्रमुख एरिया में की गई लगातार सैंपलिंग का असर यह रहा कि विभाग ने मिलावटखोरों से अर्थदंड लगाकर 36 लाख पचास हजार से ज्यादा रुपए दंड के रूप में वसूले। पिछले तीन माह में की गई जांच पड़ताल और सैंपलिंग की अब भोपाल से रिपोर्ट आने लगी है। खाद्य विभाग के प्रमुख फूड अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया पिछले तीन माह में जुलाई से लेकर सितंबर तक आठ सौ से ज्यादा जगह खाद्य विभाग द्वारा लगातार खानपान के प्रतिष्ठानों, होटलों, बाजारों और फैक्ट्रियों पर जांच पड़ताल कर लिए गए विभिन्न सैंपलों की रिपोर्ट अब मिलने लगी है। करीब 541 सैंपलों की रिपोर्ट में से 70 से ज्यादा नमूनों की रिपोर्ट फेल हो गई। जिनमें से 25 पर प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें निर्णीत प्रकरण की संख्या 12 बताई जा रही है। वही इन पर प्रशासन द्वारा अर्थदंड के रूप में 36 लाख पचास हजार रुपए की राशि प्राप्त की गई है। इसके अलावा अभी करीब पौने तीन सौ से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8