बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल रहवासियों ने लगाए थे विरोध के नारे, आज देखते रहे तमाशा

द्वारकापुरी, प्रजापत नगर, ऋषि पैलेस, स्कीम नं. 71 के रहवासी लम्बे समय से फूटी कोठी रिंगरोड पर लग रही सब्जी मंडी से परेशान थे।

कल रहवासियों ने लगाए थे विरोध के नारे, आज देखते रहे तमाशा

कल जब कांग्रेसी और सब्जी व्यापारी सब्जी की दुकानें लगाने चिन्टू चौकसे के साथ पहुंचे थे उस समय रहवासियों ने कांग्रेसी वापस जाओ के नारे भी लगाए थे और यहां सब्जी मंडी नहीं लगेगी के नारे भी गुंजाए थे। कल विरोध के बाद आज रहवासी रिंगरोड के रास्ते पर खड़े होकर पुलिस और निगम की कार्रवाई को देखते रहे और यही कहते रहे कि सब्जी मंडी नहीं लगने दी जाएगी। द्वारकापुरी रहवासी संघ के नरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि द्वारकापुरी, प्रजापत नगर, ऋषि पैलेस, स्कीम नं. 71 के रहवासी लम्बे समय से फूटी कोठी रिंगरोड पर लग रही सब्जी मंडी से परेशान थे। खासतौर से परेशानी उस समय बढ़ी जब यातायात का दबाव सब्जी मंडी के बीच से रहता था और जाम की स्थिति रहती थी और सब्जी व्यापारियों ने स्कीम नं. 71 की गलियों तक में दुकान लगाकर कब्जा कर लिया था। सारे रहवासी लम्बे समय से सब्जी मंडी हटाने की मांग कर रहे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 3