गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

मुख्यमंत्री और कलेक्टर से सूखा घोषित करने की मांग

कांग्रेस नेता जीतू दीवान ने कहा कि इंदौर और इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में इस वर्ष बरसात काफी कम हुई है। इस बार 19 से 20 इंच पानी कम है।…

कांग्रेस नेता जीतू दीवान ने कहा कि इंदौर और इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में इस वर्ष बरसात काफी कम हुई है। इस बार 19 से 20 इंच पानी कम है। आने वाले समय में पानी की कमी हो सकती है। इस वर्ष बरसात कम हुई तो दीवान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला कलेक्टर शिवम वर्मा से मांग की है कि इंदौर जिला को सूखा घोषित करें। आने वाले समय में पानी की काफी दिक्कत हो सकती है और जल संकट की स्थिति बन सकती है। इंदौर शहर और जिला में आबादी काफी है। बड़ी आबादी के मुताबिक इंदौर में 40 इंच से अधिक पानी की आवश्यकता है। दीवान ने कहा कि महापौर खुद कह चुके हैं कि जनवरी तक पानी इंदौर वालों को मिलेगा, इंदौर में जनवरी के बाद जल संकट की स्थिति बन सकती है। दीवान ने कहा कि कल भी गरबा में महापौर ने कहा कि अगर आधा गिलास पानी पीना है तो आधा गिलास ही पानी लेवे। दीवान ने कहा कि पितृ पर्वत पर भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कई बातों का संज्ञान लिया। इस पर भी दीवान ने कहा कि बोलने से कुछ नहीं होगा। अगले वर्ष निगम और निकाय के चुनाव है इसलिए अभी से भाजपा नेता पानी के संकट को लेकर भूमिका बांध रहे हैं। वे भूमिका नहीं बांधे और जल संकट के निदान के उपाय बताए, सबसे पहले इंदौर सहित इंदौर-उज्जैन संभाग के कम पानी वाले क्षेत्र को सूखा घोषित करवाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2