शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई
इंदौर

दलालबाग में बड़ी संख्या में पहुंचे दिगम्बर जैन समाजजन

दलाल बाग में राष्ट्रसंत सुधासागर म.सा. का चातुर्मास प्रवचन चल रहा है। कल रविवार को दिगम्बर जैन समाजजन बडी संख्या में पहुंचे जिसमें युवा और मातृशक्ति भी थी। राष्ट्र संत…

दलाल बाग में राष्ट्रसंत सुधासागर म.सा. का चातुर्मास प्रवचन चल रहा है। कल रविवार को दिगम्बर जैन समाजजन बडी संख्या में पहुंचे जिसमें युवा और मातृशक्ति भी थी। राष्ट्र संत ने कहा कि राष्ट्र और समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा तरुणाई है। आज समाज के युवाओं को राष्ट्रीय एकता संघ बनाकर सबको एक जाजम पर संगठित होने की जरूरत है। देश तो एक है ही लेकिन राष्ट्रीय एकता एवं चेतना की दृष्टि से भी युवाओं को संगठित होना होगा। इंदौर में भी जितने मंदिर, युवाओं के संगठन एवं मंडल हैं उन्हें एक संघ में जोड़कर अपनी सेवा गतिविधियाँ चलाना चाहिए। बिना पद और बिना किसी नाम के भी जो लोग जिनशासन की सेवा में जुटे हैं, उनका भी अभिनन्दन करना चाहिए। प्रयास करें कि इंदौर का यह चातुर्मास पूरे शहर का चातुर्मास बने और इसका लाभ जन- जन तक पहुंचे। नवीन गोधा, मनीष गोधा, अशोक डोसी, हर्ष जैन, आकाश जैन कोयला आदि ने सभी युवाओं की अगवानी की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें