करोड़ों लोगों को मताधिकार से वंचित किए जाने के साजिश करता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा लिए जाने एवं जनतंत्र पर हमले के विरोध में एफआइआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर सीपीएम द्वारा ग्रामीण अंचल में भी आम ग्रामीणों के बीच मोदी सरकार द्वारा ज्ञानेश कुमार के सहयोग से वोटो मे की जा रही हेरा फेरी के प्रति खुलासा किया और मतदान के प्रति अपने अधिकार को लेकर जागरूक रहने की बात भी रखी गई। वोट चोर गद्दी छोड, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र पर हमला नहीं चलेगा,के नारो के साथ ज्ञानेश कुमार के पुतले भी जलाए गए जिसमे महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी और आगे भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अरुण चौहान, काशीराम नायक, भादर सिंह, सोहेल खान,सीताराम भाई, संजय वशुनिय, मनोहर डाबर सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 October 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






