सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

तीन दिन में मिलने वाली नकल पन्द्रह दिन में मिल रही है

उठी सुधार की मांग

‘पूर्व-अध्यक्ष' इन्दौर अभिभाषक संघ के गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायालय इन्दौर के नकल-विभाग और कुटुम्ब न्यायालय इन्दौर के नकल-विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण पक्षकारों और वकीलों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नकल प्राप्त करने के लिए निर्धारित-फीस जमा करवाकर नकल-आवेदन प्रस्तुत करने के बाद भी निर्धारित समय-अवधि में पक्षकारों और वकीलों को नकल प्राप्त नही हो पा रही है। इस मामले में अभिभाषक गोपाल कचोलिया ने प्रधान, जिला व सत्र न्यायाधीश महोदय इन्दौर को पत्र प्रेषित कर उनका ध्यान नकल-विभाग की समस्याओं की ओर आकर्षित कर उनसे अनुरोध किया है कि प्रधान, जिला व सत्र न्यायालय, इन्दौर के नकल-विभाग और कुटुम्ब न्यायालय, इन्दौर के नकल-विभाग में कर्मचारीयों की नियुक्ति करवाकर नकल- विभाग की व्यवस्था में आवश्यक सुधार करवाने के लिए उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें