सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एमपीपीएससी में परीक्षा हल के सामने पार्किंग शेड का हो रहा निर्माण

पहले बाहरी हिस्से को चमकाने के बाद अब भीतरी हिस्से में संवारने के कार्य पहले से दुगनी गाड़ियां हो सकेंगी पार्क

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी द्वारा पहले चरण में जहां बाहरी हिस्से को सजाने-संवारने के लिए लाखों रुपए खर्चकर आकर्षक विद्युत सज्जा लाइटिंग लगाने का काम किया गया। इसके अलावा सालों पुराने प्रवेश द्वार पर आकर्षक डिजाइनर बदलाव कर नवीनीकरण किया गया। इसके अलावा रंगाई पुताई कर पूरा चमकाया गया। वहीं अब भीतरी हिस्से में भी बदलाव और संवारने के कामों की शुरुआत करने की तैयारी शुरू हो गई है। भीतरी हिस्से में प्रबंधन द्वारा पार्किंग व्यवस्था को दुरस्त करने और विस्तार करने के लिए परीक्षा हाल के सामने नवीन पार्किंग शेड का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर निविदा जारी कर तैयारी भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि भीतर के हिस्से में परीक्षा हॉल के सामने पुराने पार्किंग एरिया शेड का विस्तार कर उसकी क्षमता बढ़ाकर वहां पहले से दुगने वाहन खड़े हो सकेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है पार्किंग शेड का निर्माण कार्य एवं विस्तार कर जल्द काम पूरा करवाया जाएगा ताकि यहां भीतर के हिस्से में ऑफिस स्टॉफ और वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियां व्यवस्थित खड़ी हो सकेंगी। जिसको लेकर निर्माण कार्य और तैयारी शुरू हो गई है। इसके अलावा भी भीतर अन्य आवश्यक सिविल कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। जबकि पहले बाहरी हिस्से में कई सौंदर्यकरण और सजाने संवारने के कार्य किए गए थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8