सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा आज शाम हास्य कवि सम्मेलन

अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती की पूर्व संध्या पर आज शनिवार 10 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से शुभ कारज गार्डन पर स्नेह मिलन समारोह एवं रात…

अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा आज शाम हास्य कवि सम्मेलन

अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती की पूर्व संध्या पर आज शनिवार 10 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से शुभ कारज गार्डन पर स्नेह मिलन समारोह एवं रात 10 बजे से ‘एक शाम अग्रवाल समाज के नाम’ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता एवं सचिव सौरभ गोयल बालाजी ने बताया कि हास्य कवि सुदीप भोला, मोनिका देहलवी, मनीषा सक्सेना, प्रीति पाण्डेय, दिनेश देसी घी, दमदार बनारसी, धीरज शर्मा एवं एकाग्र शर्मा सहित देश के जाने-माने कवि, शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। आयोजन से गोविन्द सिंघल मामा, संजय बांकडा, प्रयोग गर्ग सहित अन्य जुडे हुए है। अतिथि के रूप में टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया, दिनेश मित्तल,राजेश गर्ग केटी, संदीप जैन मोयरा मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6