पश्चिम मप्र में रूफ टॉप सोलर नेट मीटर का आंकड़ा 82 हजार तक गया है। कुल उत्पादन क्षमता 495 मैगावाट के करीब हो गई है। रूफ टॉप सोलर की कुल संख्या में से संपूर्ण इंदौर नगरीय क्षेत्र में 33 हजार से ज्यादा सोलर संयंत्र स्थापित हैं, यह मप्र के अन्य शहरों से कई गुना ज्यादा है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में पश्चिम क्षेत्र अग्रणी है। यहां पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में करीब 65 हजार स्थानों पर संयंत्र लगाए गए है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 55000 बिजली उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र लगाने पर करीब 450 करोड़ रुपए से ज्यादा की सब्सिडी डीबीटी से वितरित हो चुकी हैं। छतों से सोलर उत्पादन में इंदौर नगरीय क्षेत्र करीब 33 हजार स्थानों के साथ प्रदेश में अव्वल हैं, वहीं दूसरा स्थान उज्जैन जिला 7500 स्थान, तीसरा स्थान रतलाम जिला 6800, चौथा स्थान देवास जिला 4900, पांचवा स्थान मंदसौर जिला 4500 स्थानों पर ऊर्जा उत्पादन वाला हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




