बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

चंदननगर में लगा रहा लम्बे समय तक जाम

पश्चिम क्षेत्र के जिला अस्पताल से लेकर चंदननगर और सिरपुर से चंदननगर आने वाले मार्ग पर करीब पौने दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

चंदननगर में लगा रहा लम्बे समय तक जाम

पश्चिम क्षेत्र के जिला अस्पताल से लेकर चंदननगर और इधर रिंगरोड के अलावा सिरपुर से चंदननगर आने वाले मार्ग पर भी जाम की स्थिति करीब पौने दो घंटे तक बनी रही। वैसे भी चंदननगर चौराहा पर आए दिन यातायात का दबाव का असर दिखाई देता है और वाहन इस चौराहा पर बमुश्किल ही आसानी से निकल पाते हैं। बताया गया कि करीब पौने 2 घंटे तक इन चौराहा पर वाहन बमुश्किल आगे बढ़ते नजर आए। वाहन चालकों का कहना है कि वे एक बार चंदननगर के जाम में फंसे तो 35 मिनट में रास्ता पार किया था। धार रोड की तो यह स्थिति हो गई थी कि सिरपुर और अम्मार नगर तक जाम की स्थिति पहुंच गई थी, इधर जिला अस्पताल तक जाम की स्थिति नजर आई। चंदननगर की गलियों में तो महाजाम लगा, जिससे पैदल निकलने वाले लोग भी नहीं निकल पाए। एम्बुलेंस भी इस जाम में फंसी हुई थी। चंदननगर चौराहा पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है, यही स्थिति अब राजमोहल्ला चौराहा और गंगवाल बस स्टैण्ड चौराहा की बन गई है। कल गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व खालसा कॉलेज में आयोजित किया गया, यहां धार्मिक आयोजन और लंगर का आयोजन भी किया गया था। सुबह 11 बजे से वाहनों का मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में लगना शुरू हो गया था जो दोपहर 3.30 बजे तक मुख्य मार्ग के अलावा गलियों में भी जाम की स्थिति बनी रही। यहां पुलिस व्यवस्था होने के बावजूद भी वाहन फंस कर निकलते रहे।

चंदननगर क्षेत्र में लगे जाम में फंसी एम्बुलेंस और वाहन

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 4