गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

रेसीडेंसी में ओल्ड रेस्ट हाउस के रिनोवेशन का मामला ठंडे बस्ते में 40 साल पुरानी इमारत सजाने के लिए 3 करोड़ खर्चकर होना था सौंदर्यकरण कार्य

सालभर से पीडब्ल्यूडी की कवायद, फिर भी शुरू नहीं हुआ काम

रेसीडेंसी में ओल्ड रेस्ट हाउस के रिनोवेशन का मामला ठंडे बस्ते में 40 साल पुरानी इमारत सजाने के लिए 3 करोड़ खर्चकर होना था सौंदर्यकरण कार्य

रेसीडेंसी कोठी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कोठी के सामने वाली 40 साल पुरानी इमारत को संवारकर 3 करोड़ खर्चकर ओल्ड रेस्ट हाउस के आठ कमरों को एकदम न्यू लक्जरी करने के लिए इन्हें रिनोवेशन किया जाना था। लेकिन हालत यह है कि पिछले सालभर से मामला ठंडे बस्ते में है। जबकि पीडब्ल्यूडी और रेसीडेंसी प्रबंधन द्वारा आने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए यहां के कमरों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ संवारने की योजना बनाई थी।

जिसके तहत इन पुराने कमरों को 5 स्टार होटल जैसी लग्जरी सुविधाओं के साथ बनाकर इनको बाहर से लेकर भीतर तक सब कुछ बदलकर एकदम नया करने को लेकर पूरी प्लानिंग के साथ तैयारी की थी। लेकिन अब हालत यह है कि सालभर से पूरी प्लानिंग और प्रक्रिया फाइलों में उलझी पड़ी है। जबकि अब तक तो यहां काम भी शुरू हो जाना था।

सिंहस्थ के दौरान कोठी में बढ़ेगा वीवीआईपी मेहमानों का दबाव- गौरतलब

है कि दो साल बाद आने वाले सिंहस्थ 2028 के मध्य नजर रेसीडेंसी कोठी में सिंहस्थ के दौरान वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों का आना – जाना बढ़ेगा। वीआईपी के बढ़ने वाले मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए रेसीडेंसी प्रबंधन द्वारा कोठी के सामने वाले रेस्ट हाउस में आठ कमरों का संपूर्ण इंटीरियर बदलते हुए इनमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इनके नवीनीकरण करने की योजना बनाई थी। जिसके तहत इन कमरों की बाथरूम बड़ी करने के साथ रेस्ट हाऊस का किचन भी बड़ा करना था। साथ ही इमारत का इंटीरियर बदलकर पूरा नया करना था। जिसके तहत कमरों का पुराना फर्नीचर बदलने के साथ भीतर का संपूर्ण इंटीरियर भी बदला जाना था। इसके साथ ही रिसेप्शन और लाबी का भी रिनोवेशन होना था। जो आने वाले सिहंस्थ को ध्यान में रखते हुए हाई स्टाइल लग्जरी होटल जैसी सुविधा के साथ रेस्ट हाउस के पुराने कमरों विस्तार किया जाना था।

पुरानी प्लानिंग बदलकर बहुत कुछ होगा नया-

प्रोजेक्ट से जुड़े पीडब्ल्यूडी अफसरों का कहना है कि पुरानी प्लानिंग में बहुत कुछ बदलकर और भी कुछ नया करने की तैयारी चल रही है। जिसके कारण फिलहाल यहां की फाइल अटक गई है। बताया जा रहा है की जल्द विभागीय मंजूरी के साथ दोबारा नई प्लानिंग के साथ टेंडर प्रक्रिया के बाद इसी साल काम शुरू करने की तैयारी चल रही है।

ऐसे बदलने वाली थी रेस्ट हाउस की सूरत-रेसीडेंसी

परिसर स्थित कोठी के मुख्य प्रवेश द्वार के राइट साइड स्थित का रेस्ट हाउस में बने सालों पुराने आठ कमरों जो वर्तमान में साइज में छोटे हैं उन्हें बड़ा करने के साथ इनकी बाथरूम तोड़कर नई बनाने की प्लानिंग थी। इसके साथ ही कमरों का साइज बड़ा कर भीतर का पूरा इंटीरियर चेंज करना था। यही नहीं यहां के पुराने फर्नीचर को बदलकर सब कुछ नया करने की प्लानिंग की गई थी। जिसके तहत 3 करोड रुपए खर्चकर 40 साल से ज्यादा पुरानी इमारत का संपूर्ण नवीनीकरण कर भीतर से लेकर बाहर तक सब कुछ लग्जरी होटल के कमरों जैसा तैयार करने की प्लानिंग थी। लेकिन पिछले साल मंजूरी देने और पीडब्ल्यूडी अफसरों की प्लानिंग बनने के बावजूद मामला ठंडे बस्ते में जाकर अटका गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8