वर्तमान में सुखलिया इंदौर में रहकर एक डिजिटल पेमेंट कंपनी में कार्यरत था। शनिवार को जब अरविंद ने अपनी बहन का फोन उठाना बंद कर दिया, तो अनहोनी की आशंका में एरोड्रम इलाके में रहने वाले उसके जीजा पहले उसके दफ्तर पहुंचे। वहां अरविंद के न मिलने पर वे उसके सुखलिया स्थित कमरे पर गए। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर जीजा ने जब भीतर जाकर देखा तो अरविंद कमरे में नहीं था। इसके बाद जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला तो अरविंद फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों के अनुसार, अरविंद पर किसी तरह का कोई कर्ज या वित्तीय दबाव नहीं था और परिवार ने प्रेम-प्रसंग जैसी किसी बात से भी साफ इंकार किया है। मृतक के पिता गांव में खेती- किसानी करते हैं। हीरा नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




