बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भड़के रहवासियों ने लगाए निगम के खिलाफ नारे

कहा- रोज आती है जयंती कब तक करेंगे हमारा मच्छी व्यापार बंद

भड़के रहवासियों ने लगाए निगम के खिलाफ नारे

शहर के मध्य इमली बाजार चौराहा और रामबाग चौराहा के बीच स्थित भोई मोहल्ला सुभाष मार्ग के आज रहवासी घरों से बाहर निकल आए और देखते ही देखते नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और नारों के बीच महापौर व अधिकारियों को भी लपेटे में लिया। आज साधुवासवानी जयंती है और नगर निगम के मीट विभाग ने भोई मोहल्ले के मच्छी व्यापारियों की दुकानें बंद करवा दी थी, जिसका विरोध किया गया और देखते ही देखते पहले पुरुष बाहर आए और फिर महिला व बच्चे भी रोड पर बाहर आ गए, जिससे जाम की स्थिति लग गई। पुलिस सदर बाजार भी मामले को नियंत्रित करने पहुंची। यहां के रहवासी और दुकानदारों का कहना था कि आए दिन नगर निगम किसी जयंती के नाम पर हमारी दुकानें बंद करा देता है, इससे हमारा रोजगार प्रभावित होता है और हमें आर्थिक हानि उठाना पड़ती है यह निगम की तानाशाही है। मछवारा समाज ने कल से ही विरोध का ऐलान कर दिया था। मछवारा समाज के अध्यक्ष दिनेश गौड़ ने बताया कि निगम ने साधुवासवानी जयंती संदेश 25 नवम्बर को नो मीट डे मनाने को लेकर कहीं भी मटन की दुकान नहीं खोलने के निर्देश दिए थे। कल ही विरोध

रोड पर आए लोगों के साथ महिलाएं भी हुई शामिल, पुलिस भी पहुंची

की घोषणा कर दी गई थी और आज सुबह दिनेश गौड़ के निर्देश पर हर्षल गौड़, निर्मल गौड़, अशोक गौड़ के साथ बड़ी संख्या में विरोध करने लोग बाहर आ गए। भोई मोहल्ला से नारेबाजी करते हुए व्यापारी और रहवासी रामबाग पुल पर भी महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और फिर नगर निगम पहुंच गए वहां भी नारेबाजी की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 2