किसान मोर्चा और मजदूर सेना से जुड़े बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, सतीश मकवाना, चंदन सिंह बड़वाया ने सवाल उठाया कि बेटमा कृषि उपज मंडी बोर्ड द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृत निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य में सामग्री कमजोर लगाई जा रही है, जिससे निर्माण कमजोर गुणवत्ता का दिख रहा है, जो रेत उपयोग में लाई जा रही है वह भी कमजोर क्वालिटी की है। मंडी से व्यापारी और किसानों का आना-जाना जुड़ा रहेगा, कमजोर निर्माण के कारण कोई घटना घट सकती है इस पर भी चिंता जताई गई। उपमंडी किसानों की सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। जब करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है तो निर्माण की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर कोई घटना होती है, तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे। मांगकर्ताओं ने कहा कि निर्माण सामग्री की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए, अगर सामग्री खराब निकलती है तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। गड़बड़ी पाई जाए तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो। उक्त पूर्ण जानकारी बबलू जाधव ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




