बंगाली क्लब नवलखा द्वारा शारदोत्सव के अन्तर्गत देवी दुर्गा की अगवानी 16 से 21 अक्टूबर तक करेगा। आयोजन के लिए बंगाल के कारीगर बुलाए गए हैं, जो बद्रीनाथ धाम की प्रतिकृति बना रहे हैं। 14 एवं 15 अक्टूबर से आनन्द मेला भी आयोजित होगा। आयोजक जयंतनाथ चौधरी, रवि नंदी, अशोक मुखर्जी, रविशंकरराय चौधरी, डॉ. विशाल भट्टाचार्य, हराधन डान ने बताया कि 30 हजार बंगाली समाजजन के आने की संभावना मेला और धार्मिक आयोजन में है। मुख्य द्वार भी बंगाली कारीगर बना रहे हैं। बद्रीनाथ धाम की प्रतिकृति 32 फीट ऊंची, 14 फीट चौड़ी और 56 फीट लंबी बनाई जा रही है। महाषष्ठी को माँ दुर्गा अपने पीहर आती हैं, इसलिए पूरी प्रकृति उनका स्वागत करती है। देवी का पूजन के बाद मेवे, मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा। पूजा-आरती, धुनुची नृत्य के आयोजन भी होंगे। विजयादशमी को सुबह सुहागिन महिलाएं सिंदूर उत्सव मनाकर देवी माँ को नम आँखों से विदा करती हैं। ्र
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




