सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बीयर की बोतल से सिर फोड़ा

इंदौर। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, राज नगर निवासी फरियादी रूपेश पिता गेंदालाल कुशवाहा बीती शाम अपने काम से लौटकर गंगा नगर वाइन शॉप वाले रास्ते से अपने घर जा…

इंदौर। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, राज नगर निवासी फरियादी रूपेश पिता गेंदालाल कुशवाहा बीती शाम अपने काम से लौटकर गंगा नगर वाइन शॉप वाले रास्ते से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें क्षेत्र का ही निवासी आरोपी राहुल राठौर निवासी गंगा नगर, चंदन नगर मिला। आरोपी ने रूपेश को रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब फरियादी ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित द्वारा गाली देने का विरोध करने पर आरोपी राहुल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और पास में रखी बीयर की खाली बोतल से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे पीड़ित को चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल भविष्य में पैसे न देने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4