गणपति उत्सव इस बार 12 दिवसीय है और कल पहले दिन से ही सभी तरह के लड्डुओं की मांग बनी रही। खासतौर से इन 12 से 15 दिनों तक मिलने वाले मोदक के लड्डू की मांग कल बनी रही। भाव जरूर 800 से 900 रु. तक रहे। एक महंगी दुकान पर तो 1000 रु. से ऊपर का दाम मोदक के लड्डुओं का रहा। वहीं अलग-अलग लड्डुओं के भाव भी थोड़े ऊंचे रहे। अच्छी दुकानों पर सामान्य लड्डू के भाव 700 और उसके ऊपर तक रहे। बाबा के भक्त भी अपनी पसंद का ध्यान रख बाबा की भक्ति में प्रसाद अर्पण करने के बाद मोदक के एवं अन्य लड्डू उत्साह के साथ ग्रहण करते रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




