क्लाथ मार्केट को-आपरेटिव बैंक की कालानी नगर स्थित ब्रांच को सामने की ओर शिफ्ट किया गया। इसके लिए बैंक द्वारा ग्राहकों को पहले ही सूचना दे दी गई थी। वहीं लॉकर धारकों को भी सूचना मिल गई थी कि चार दिनों के लिए लॉकर का व्यवहार बैंक में नहीं होगा। निजी कम्पनी को बैंक ने शिफ्टिंग का ठेका दिया था। रातों रात लॉकर शिफ्ट किए गए। इस दौरान क्रेन सहित अन्य संसाधन तो थे ही, वहीं बंदूकधारी गार्ड, वीडियो ग्राफर भी लगाया गया था। बैंक शिफ्ट होने के बाद अब लॉकर धारक बैंक में अपने लॉकर पर नजर रखने पहुंच रहे है। कुछ लोगों को तो यह पता था कि यह कोई नई बात नहीं है लेकिन कुछ लोगों को जब सूचना मिली कि बैंक शिफ्ट हो गई और लॉकर भी शिफ्ट हो गए तो वे चिंता करते हुए बैंक पहुंचे और एक बार अपना लॉकर चेक किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




