इंटरनेशनल स्कूल चौथी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र मास्टर वरदान बाहेती ने नेशनल योगा चैंपियनशिप जीती तो स्कूल के प्राचार्य, अध्यापकों के अलावा निकट के लोगोंं ने भी सम्मान कर बधाई दी। भरत बाहेती और श्रीमती बाहेती ने भी इस जीत पर खुशी जाहिर की है।
परिषद की नई टीम ने भी किया पर्यावरण चिंतन
भारत विकास परिषद की नवगठित सेवा शाखा के सदस्य दंपतियों ने पौधों का रोपण किया। शीघ्र वृक्ष बनने की दृष्टि से 6 फीट से अधिक ऊँचाई के पौधे लगाए गए। राजकुमार जैन, पंकज गांधी, गुंजन सोमानी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




