सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बाबा रामदेव की कम्पनी ने पूर्व सांसद से मानहानि का केस वापस लिया

सांसद रहते दिया था पतंजलि घी को लेकर बयान, पिछले माह बनी थी प्रकरण वापस लेने को लेकर सहमति

बाबा रामदेव की कम्पनी ने पूर्व सांसद से मानहानि का केस वापस लिया

पतंजलि फूड्स लिमिटेड बाबा रामदेव की कम्पनी है और 2022 में तत्कालीन सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान जो पतंजलि घी की गुणवत्ता पर दिया गया था। उसी के बाद पतंजलि फूड्स कार्यालय विजय नगर ने 50 करोड़ की मानहानि का मामला पहले जिला न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय में पहुंचा था। पिछले माह बाबा रामदेव की कम्पनी और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच सितम्बर में इस प्रकरण को लेकर समझौते की पहल हुई थी और उसी के बाद कल न्यायालय प्रकरण में तिथि पर याचिका वापस लेने की अनुमति माननीय न्यायालय से मांगी गई थी। जानकार बता रहे हैं कि न्यायालय ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की जानकारी मिलने के बाद याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है। उल्लेखनीय है कि कम्पनी ने 2022 में तत्कालीन सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान के बाद ही यह कदम न्यायालयीन प्रक्रिया का चलाया था और कम्पनी ने 50 करोड़ की मानहानि का दावा लगाया था, जिसमें बताया था कि बृजभूषण के बयान के बाद से कम्पनी की छवि और कारोबार को नुकसान पहुंचा है और यह भी कहा था कि बयान के बाद उनके शेयर मूल्य पर असर पड़ा है और कम्पनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उसी बयान के आधार पर पतंजलि फूड्स कम्पनी ने तत्कालीन सांसद के खिलाफ मानहानि का प्रकरण लगाया था। अभी बृजभूषण सांसद नहीं है। जानकारों ने यह भी बताया कि सितम्बर के अंत में दोनों पक्षों के बीच न्यायालयीन प्रकरण को खत्म करने पर सहमति बनी थी। अब करीब 4 साल से चल रहे इस कानूनी मामले को समझौते के बाद समाप्त माना जाना रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें