रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
7 ताले, 2 टन की तिजोरी… फिर भी उड़ गए 1.57 करोड़ के जेवर! इंदौर में कारोबारी राजेश जैन (युवा) के घर रहस्यमयी चोरी सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी
इंदौर

रेसीडेंसी क्षेत्र में अवंतिका गैस एजेंसी ने शुरू किया फुटपाथ सुधार कार्य

कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने लिया मामले में संज्ञान

काम अधूरा छोड़ दिया गया था। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत करने पर भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। इस पर मामले में रहवासियों की शिकायत पर जब सिटी ब्लास्ट ने लोगों की समस्या और परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रमुखता के साथ अपने अखबार में पिछले दिनों समाचार प्रकाशित किए गए। इसके बाद अवंतिका गैस एजेंसी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी हरकत में आए और अब रेसीडेंसी क्षेत्र के रेडियो कॉलोनी के गेट से लेकर रेसीडेंसी सर्किट हाउस तक के बड़े हिस्से में फुटपाथ रेस्टोरेशन का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिसके तहत अब लंबे समय से जगह -जगह से खोदे गए फुटपाथ को सुधार कर उन पर पुनः ब्लॉक लगाने का काम किया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने खुशी जताई है। साथ ही रहवासी मनोज जोशी, विनीत जोशी, संजय रायकवार, मोंटी सोनोने, गोपाल पुरोहित ने सांध्य दैनिक सिटी ब्लास्ट द्वारा समाचार प्रकाशित कर जन समस्या के मुद्दे पर आमजन की शिकायत की आव़ाज को अपने अखबार में स्थान देकर समस्या का समाधान करवाया जिसको लेकर सिटी ब्लास्ट को धन्यवाद दिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें