बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण

अगले माह होने वाले आयोजन के लिए किया निरीक्षण

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को आ रही है। नगर निगम द्वारा दशहरा मैदान परिसर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों और एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद शानू शर्मा, पार्षद योगेश गेंदर के साथ प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। प्रतिमा के लिए फाउंडेशन का कार्य किया जा रहा है और मूर्ति निर्माण भी हो रहा है। दोनों ही कार्य को महापौर, अधिकारी अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित अन्य ने देखा। सभी कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 2