मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

तपस्वियों का वरघोड़ा निकला

चातुर्मास और पर्युषण में श्वेताम्बर जैन समाज के तपस्वियों ने तप आराधना क्रत के रूप में की। आज सुबह नवकारसी का आयोजन श्री राजेंद्र आराधना भवन, कुंवर मंडली पर हुआ…

चातुर्मास और पर्युषण में श्वेताम्बर जैन समाज के तपस्वियों ने तप आराधना क्रत के रूप में की। आज सुबह नवकारसी का आयोजन श्री राजेंद्र आराधना भवन, कुंवर मंडली पर हुआ और उसके बाद राजेन्द्र आराधना भवन से केशरी वाटिका बिजासन रोड तक तपस्वियों का वरघोड़ा निकाला, जिसमें बैंड, घोड़ी, बग्घी आदि शामिल हुए। बड़ी संख्या में जैन समाजजन और तपस्वी परिवार और निकट को लोग भी मौजूद रहे। राजेश जैन युवा सहित अन्य मौजूद थे।

केसरी वाटिका बिजासन रोड पर 300 तपस्वियों का पारणा एवं सम्मान का आयोजन सेकेट्री परिवार कुक्षी द्वारा किया गया। इस दौरान दिलीप जैन, राजकुमारी जैन, सचिन जैन, सर्वेश जैन सहित अन्य मौजूद थे। दुग्गड़, पारस जैन मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें