बंगाली स्कूल एंड क्लब में दो दिवसीय आनंद मेला का शुभारंभ आज शाम को नवलखा स्थित बंगाली क्लब परिसर में होगा। अध्यक्ष जयंतनाथ चौधुरी एवं सचिव रवि नंदी ने बताया कि आनंद मेला का आयोजन स्वाद के शौकिनो के लिए किया जा रहा है। बंगाल के कारीगर आये है। आनंद मेला में मिष्ठी दोही, गुलाब जामुन, संदेश लांछा आदि मधुर व्यंजनो के 20 से अधिक स्टॉल्स लगेंगे। आनंद मेला का समापन गुरुवार को होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






