गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

शिवराजसिंह चौहान के नाम भांजा का पत्र मकान तोड़ने के बाद केन्द्रीय मंत्री के बयान पर पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शिवराजाEसह चौहान के राजनीतिक गृह क्षेत्र बुधनी में कई मकान टूटने के बाद शिवराजसिंह चौहान ने विरोध जताया था और बयान का वीडियों भी जारी…

पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शिवराजाEसह चौहान के राजनीतिक गृह क्षेत्र बुधनी में कई मकान टूटने के बाद शिवराजसिंह चौहान ने विरोध जताया था और बयान का वीडियों भी जारी हुआ था। जिसमें मकान तोडने से लेकर फसल उजाडने तक का जिक्र किया। इस पर सांवेर विधानसभा शहरी वार्ड 35 से पार्षद के दावेदार राजकुमार टोनेरे ने बयान पर पलटवार किया और कहा कि बुधनी में मकान किसी भूमाफिया ने नहीं तुड़वाए है बल्कि सम्बंधित शासकीय निकाय ने ही यह मकान तुडवाए है। इस पर राजा टोनेरे ने शिवराजसिंह चौहान के वीडियो बयान का पलटवार किया और चौहान ने कहा कि तोडने या तुडवाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। इस पर टोनेरे ने कहा कि शिवराजाEसह चौहान भी लम्बे समय मुख्यमंत्री रहे और उनके कार्यकाल के दौरान भी प्रदेश में कई जगह सैकडों मकान टूटे, मकान निकाय से सम्बंधित अधिकारियों ने तुडवाए है तो उन मकानों की शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में उन जगह और मकानों की रजिस्ट्री क्यों नहीं हुई और अगर निकाय अधिकारियों ने यह मकान टूटवाए है तो उन्होने नोटिस भी जारी किए होंगे। इस तरह अधिकारियों को शिवराजसिंह चौहान ने बयान में लपेटे में लिया है जो गलत है। टोनेरे ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री को देखना चाहिए कि मकान किन्होने तुड़वाए है और वह किसको नर पिशाच कह रहे है, किसको जुल्म करने वाले बता रहे है। शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में भी हुए अन्याय क्या वे इंतेहा नहीं थे। कहीं शिवराजसिंह चौहान बगैर नाम लिए सीधे सरकार पर निशाना तो नहीं कर रहे है। उक्त पूर्ण जानकारी राजा टोनेरे ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3