सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सम्भाग में करीब पौने 9 लाख भेड़-बकरी को लगाया गया पीपीआर टीका

भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पीपीआर रोग के नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए इंदौर संभाग में व्यापक टीकाकरण…

सम्भाग में करीब पौने 9 लाख भेड़-बकरी को लगाया गया पीपीआर टीका

भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पीपीआर रोग के नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए इंदौर संभाग में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 4 माह एवं उससे अधिक आयु के भेड़ एवं बकरियों का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के दौरान पशुपालकों को टीकाकरण के साथ-साथ पशुओं की देखभाल एवं टीकाकरण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। इन्दौर सम्भाग में भैस-बकरी सहित पशुओं में अब तक 8.42 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पीपीआर भेड़ एवं बकरियों में होने वाला अत्यंत संक्रामक एवं गंभीर विषाणुजनित रोग है, जिसे सामान्यतः भेड़ एवं बकरी प्लेग के नाम से भी जाना जाता है। संक्रमित पशुओं में यह बीमारी गंभीर बीमारी एवं मृत्यु का कारण बन सकती है। रोग के रोकथाम के लिए यह टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी एवं बुरहानपुर जिलों में भेड़ एवं बकरियों का व्यापक स्तर पर निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। संयुक्त संचालक, पशुपालन इंदौर संभाग डॉ. मनीष इंगोले ने बताया गया कि अब तक 8 लाख 42 हजार 259 से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण अभियान 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें