रतलाम जिले के नामली में कल रात को फोरलेन पर पल्दूना फंटा के पास तेज रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के कुछ देर बाद कार में जोरदार ब्लास्ट हुआ। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और कार में सवार पांचों लोग समय रहते बाहर निकल आए। पीथमपुर निवासी पांच लोग शनिवार शाम करीब 7 बजे कार क्रमांक एमपी 09 सीपी 1145 से सांवलिया जी दर्शन के लिए निकले थे। कार सचिन सोंधी (25) चला रहा था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




