पीओके में बलूच प्रदर्शनकारियों और पाक सेना के खिलाफ लगातार जंग जारी है। इस बीच बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश भी घोषित कर दिया है। अब बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि उसने मस्तुंग में पाकिस्तान आर्मी के काफिले पर अटैक कर उनकी बस को बम से उड़ा दिया, जिसमें 45 सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। बलूच आर्मी ने यह भी दावा किया कि हमने 15 दिन में 48 हमले कर पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बलूचिस्तान आर्मी का कहना है कि पाकिस्तान ने पिछले 38 दिन में 73 बलूच लोगों की गोली मारकर हत्या की। उनमें से 56 लोगों की लाशें उनके परिजनों को नहीं सौंपी। पाक सेना की गोली से 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




