बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिजली के खम्भे हटाने पर खर्च होंगे 2 करोड़ ठेकेदार को 90 दिन में देना होगा काम को अंजाम

इंदौर नगर निगम के द्वारा सड़क बनाने में बाधक बिजली के खंभे को हटाने पर दो करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस काम को करने के लिए ठेकेदार को 90…

इंदौर नगर निगम के द्वारा सड़क बनाने में बाधक बिजली के खंभे को हटाने पर दो करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस काम को करने के लिए ठेकेदार को 90 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि में ठेकेदार को अपना काम पूरा करना होगा।

नगर निगम के द्वारा जब भी कहीं नई सड़क बनाई जाती है या पुरानी सड़क को चौड़ा करने का काम किया जाता है तो सबसे बड़ी समस्या पहले से लगे हुए बिजली के खम्भे की होती है। इन बिजली के खंभे पर हाई टेंशन लाइन और को टेंशन लाइन डाली हुई होती है। सड़क को चौड़ा करने के साथ में यह खम्भे सड़क के बीच में आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में इन खम्भों को निकाल कर फिर से सड़क के किनारे पर शिफ्ट करना आवश्यक हो जाता है। कई स्थानों पर नगर निगम के द्वारा इस काम पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। नगर निगम के द्वारा जोनल कार्यालय क्रमांक 17 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 में चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे से भानगढ़ पुल तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सड़क के एक साइड में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर आ रहे हैं। निगम के द्वारा जब सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था तब इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब जब नागरिकों के द्वारा इस बारे में शिकायत की जाने लगी और क्षेत्र में इन खम्भे के कारण वाहन दुर्घटना होने लगी तो निगम का ध्यान इस स्थिति की तरफ गया है। ऐसे में नगर निगम के द्वारा अब बिजली के इन खम्भों को शिफ्ट करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 October 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 October 2026, पृष्ठ 3