मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

150 आपदा मित्र करेंगे सहयोग

प्रशिक्षण कार्यशाला में सीखा प्रशासन और आमजन के बीच कड़ी बनने के लिए काम

आपदा मित्र योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला का आज क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, रालामंडल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में 150 आपदा मित्रों को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। अब यह प्रशिक्षित आपदा मित्र प्रशासन और आमजन के बीच कड़ी बनकर काम करेंगे। इन आपदा मित्रों को आपातकालीन कीट भी वितरित किए गए। एडीएम रोशन राय, डॉ. मधु राजेश तिवारी, सुमत जैन ने मौजूद रहकर अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें