मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

वाहन साइड करने के विवाद में युवक से मारपीट, आरोपी पर केस दर्ज

गांधीनगर थाना क्षेत्र में वाहन को साइड में लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर।

वाहन साइड करने के विवाद में युवक से मारपीट, आरोपी पर केस दर्ज

गांधीनगर थाना क्षेत्र में वाहन को साइड में लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विवाद की यह घटना गांधीनगर के शंकर कॉलोनी स्थित खाली मैदान में बीते दिन हुई। फरियादी अनिल पिता राजू तडवी ने पुलिस को बताया कि गाड़ी साइड करने की बात पर आरोपी देवेंद्र दशोरे निवासी शंकर कॉलोनी ने उनके और उनके भांजे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनिल और उनके भांजे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 12