लसूडिया थाना क्षेत्र से ओडिशा घूमने गया युवक पिछले एक महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर निकले युवक की 14 सितंबर तक वापसी होनी थी, लेकिन उसका अब तक कोई अता-पता नहीं चल सका है। साथियों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज में विरोधाभास सामने आने के बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित परिवार बुधवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के पास गुहार लगाने पहुंचा। ओडिशा के विभिन्न धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर तस्वीरें बांटकर भटकता रहा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय थाने से उचित सहयोग न मिलने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। स्वजनों का कहना है कि एक माह का लंबा वक्त बीत जाने के बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही भटकने पर मजबूर कर रही है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



