सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

नेपाल में महामारी का ग्तरा… एक ही घर में मिली 23 लाशें

भारत में बहकर आए 23 शव 962 की मौत 4000 लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में अब तक 962 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4000 लोग लापता हैं। नेपाल में नुवाकोट जिले के वेत्रवंती में एक ही घर से 23 शव मिले हैं। मारे गए लोगों के शव बहकर भारत आ रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटी गंडक नदी में अब तक 23 लाशें मिली हैं। नेपाल में रसुवा जिले के उत्तरगया गांव में करीब 350 छात्र लापता हैं। इसी तरह हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 150 से ज्यादा इंजीनियर फंसे हुए हैं। नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब महामारी का खतरा गहरा गया है। त्रासदी के सात दिन बाद अब दुर्गंध फैलने लगी है। इसके पीछे मलबे-दलदल में दबे लोगों के शव सड़ना शुरू हो जाने को वजह बताया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें