सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

नेपाल में चमˆकार,10दिनबाद सुरंग से आई आवाज, दं कं निकाला

भारत में डीएनए सैंपल जमा कर सकेंगे लापता लोगों के परिजन

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की तबाही के 10 दिन बाद जिंदगी की एक उम्मीद जगी है। रसुवा के त्रिशूली-3ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग के अंदर से इंसानी आवाजें सुनाई दी। इसके बाद सुरंग में बचाव अभियान तेज किया गया और दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया। नेपाल की बाढ़ में अब तक 1259 लोगों की मौत हुई है। 5000 लोग अब भी लापता हैं।

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाया है। बाढ़ में लापता लोगों की पहचान के लिए अब भारत में उनके करीबी रिश्तेदारों की डीएनए प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इसके बाद इन डीएनए प्रोफाइल का मिलान नेपाल में मिले अज्ञात शवों से किया जाएगा।

उप्र में 7 मरे

नेपाल और पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण उत्तरप्रदेश में नदियां उफान पर आ गईं। भारी बारिश के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। घर- दुकान डूब गए। पीलीभीत में 35 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए। कचहरी से कलेक्टर तक पानी भर गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें