नारकोटिक्स विंग के डीआईजी कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में विंग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना के बाद घेराबंदी की और 32 किलो अवैध गांजा के साथ जवीन पिता राजमल सोलंकी 23 वर्ष निवासी वरला जिला बड़वानी तथा रणजीत पिता नकरम पावरा 25 वर्ष निवासी सांघवी धुले महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। मुखबिर से विंग निरीक्षक हरिओम रघुवंशी को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी मारुति स्विफ्ट कार में गांजे का परिवहन कर रहे हैं। उसी के बाद कार को रोका गया और चेकिंग कर अवैध गांजा और कार जब्त की गई। दोनों आरोपियों पर कार्रवाई भी एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत की गई। इस कार्रवाई में विंग के राजरतन तायड़े, विकास आर्य, प्रदीप पाल, दुर्गेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




