रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
कार की हवा निकालने के शक में घर में घुसा चालक, महिला को दी जान से मारने की धमकी घर के कांच फोड़े, फिर धमकी- तेरा भाई अकेला मिला तो जान से खत्म कर देंगे ऑटो में जबरन बैठे बदमाश, पुरानी रंजिश में चालक को स्कूल के पीछे ले जाकर डंडों से पीटा बड़गोंदा में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, साथ बैठी महिला गंभीर मटन दुकान संचालक निकला गांजा तस्कर, दो आरोपियों से 2.3 किलो गांजा जब्त स्विफ्ट कार में ले जा रहे थे 32 किलो गांजा, इंदौर नारकोटिक्स विंग ने दो युवकों को पकड़ा दुकान लगाने के नाम पर मांगी वसूली, मना किया तो दो युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार 1100 किमी पैदल यात्रा कर चुके चित्रकार अरविंद आचार्य फिर निकले राम वनगमन पथ पर पद्मावती वेंकटेश भगवान को लगा छप्पन भोग, अन्नकूट महोत्सव में देर रात तक चले भजन भावसार समाज के अध्यक्ष बने विपिन भावसार, निर्विरोध चुने गए
अपराध

बड़गोंदा में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, साथ बैठी महिला गंभीर

बड़गोंदा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मारी, पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज किया।

बड़गोंदा थाना क्षेत्र में तेज गति व लापरवाही से आई बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना ग्राम मोउडाहार स्थित थवलाय रोड पटिया फैक्ट्री के पास रात करीब 8 बजे हुई। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जो महिला के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक क्रमांक MP09 VU 7322 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल मुकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का उपचार जारी है। चश्मदीद गवाह संतोष पाटीदार पिता बाबूलाल पाटीदार, निवासी ग्राम जामली की रिपोर्ट और कथन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर