रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन और जागरूकता रैली, आईपीएस अकेडमी कॉलेज ऑफ लॉ में आयोजन ‘जन आंदोलन लोकतंत्र के लिए जरूरी’ विषय पर 24 स्कूलों के छात्रों में तीखी बहस लोक बोलियों के लिए बने अलग साहित्य अकादमी- इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले पद्मश्री जगदीश जोशीला 80 छात्राओं ने ली बाल विवाह के खिलाफ शपथ, महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम गाड़ी अड्डा के पुराने कम्युनिटी हॉल को मिलेगा नया रूप, पहली मंजिल पर बनेगा आधुनिक हॉल जीपीओ-सरवटे सड़क से पहले डल रही ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन, नए साल में शुरू होगा चौड़ीकरण नए गैस कनेक्शन पर रोक के बीच 10 किलो के पारदर्शी सिलेंडर की बढ़ी मांग, इंदौर में डिलेवरी शुरू बासमती चावल 300 रुपए क्विंटल तक महंगा, निर्यात मांग और शादियों से बढ़ी तेजी चंदननगर की नई सब्जी मंडी में नहीं पहुंचे व्यापारी, रविवार को भी रहा सन्नाटा पारा चढ़ा फिर भी ठिठुरन, 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा
इंदौर

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन और जागरूकता रैली, आईपीएस अकेडमी कॉलेज ऑफ लॉ में आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर कॉलेज ऑफ लॉ, आईपीएस अकेडमी में संविधान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन और जागरूकता रैली, आईपीएस अकेडमी कॉलेज ऑफ लॉ में आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर कॉलेज ऑफ लॉ, आईपीएस अकेडमी में संविधान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर उसके मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराने के लिए 'अपने संविधान को जानो' अभियान संचालित किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 7