श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर कल अन्नकूट महोत्सव के अन्तर्गत भगवान का विशेष शृंगार छप्पन भोग लगाए। श्रद्धालुओं ने शृंगार और छप्पन भोग दर्शन किए, महाआरती भी की गई और श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। देर रात तक भजन, कीर्तन चलते रहे। मंदिर परिसर में मनाई रंगोली को भी श्रद्धालुओं ने निहारा। मनोहर सोनी, राम हुरकट, कालू सारडा, नितिन तापड़िया, महेश राठी गुड्डा, दिनेश अग्रवाल, भगवानदास हेडा, कैलाश जोशी, अक्षय काबरा, गिरीश कश्यप, बंशीधर सोमानी राजेंद्र मंत्री, राजा लड़ा, मोहित कश्यप, प्रदीप साबू, बलराम समदानी, पदमा सोनी, सरला हेड़ा, राम काबरा, रामकिशन साबू, नारायण मालानी सहित अन्य आयोजन से जुड़े रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






