रोटरी क्लब ऑफ इंदौर मेघदूत द्वारा सेज यूनिवर्सिटी में साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और निजी जानकारी की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में 150 से 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुलपति डॉ. पृथ्वी यादव, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंकुर सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक शिखा काबरा थीं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



