रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
अपराध

बोरी में गांजा लेकर बैठा फोटोग्राफर पकड़ाया 4.118 किग्रा गांजा जब्त, केस दर्ज

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लास्टिक की बोरी…

बोरी में गांजा लेकर बैठा फोटोग्राफर पकड़ाया 4.118 किग्रा गांजा जब्त, केस दर्ज

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर बेचने की नीयत से बैठा था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 41 हजार रुपये मूल्य का 4.118 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम बीती रात गश्त और संदिग्धों की पतारसी के दौरान राजकुमार मील सब्जीमंडी तिराहा स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंची थी। वहां एक युवक प्लास्टिक की बोरी लेकर बैठा हुआ था। पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम उदय डगला उर्फ मोनू निवासी तुकोगंज क्षेत्र का बताया। 11वीं तक पढ़ा-लिखा आरोपी पेशे से फोटोग्राफी का काम करता है। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली, तो उसमें से 4.118 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच ने आरोपी उदय के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से गांजे के मुख्य स्रोत, सप्लायर नेटवर्क और अन्य फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9