रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
अपराध

कार का कांच तोड़ा, 45 हजार नकदी और सोने के जेवर चोरी

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर इलाके में कार का कांच फोड़कर नकदी और सोने के जेवरात चोरी होने की वारदात सामने आई है। मिष्ठान दुकान के बाहर खड़ी कार…

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर इलाके में कार का कांच फोड़कर नकदी और सोने के जेवरात चोरी होने की वारदात सामने आई है। मिष्ठान दुकान के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने करीब 1.35 लाख रुपये के मशरूका पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना पिगडंबर स्थित अपना स्वीट्स के सामने हुई। फरियादी खुजेमा पिता हकीमुद्दीन बुटवाला निवासी सैफी नगर, खातीवाला टैंक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे अपनी कार दुकान के बाहर पार्क करके किसी काम से गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार की खिड़की का कांच तोड़ दिया और अंदर रखे 45 हजार रुपये नकद व सोने के आभूषण चुराकर मौके से चंपत हो गए। चोरी गए कुल सामान और नकदी की कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9