यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स पर हमला किया। सऊदी अरब और हूतियों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब ने दावा किया है कि विद्रोहियों ने इस्लाम के पवित्र स्थल मक्का और मदीना को भी नहीं छोड़ा है। यहां तक मिसाइलों के मलबे पाए गए हैं, याने कि यहां भी मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। हूतियों ने इस दावे से इनकार किया है। हूती विद्रोही अब तक 6 बार सऊदी अरब पर हमला कर चुके हैं। इन हमलों को देखते हुए एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक रियाद की फ्लाइट कैंसिल कर दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


