गांधीनगर क्षेत्र अंतर्गत अरिहंत नगर में घर के सामने पटाखों से फैले कचरे को लेकर हुए झगड़े में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मां और बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। गांधीनगर पुलिस के अनुसार, अरिहंत नगर निवासी फरियादिया रेखा पति राजेश सोलंकी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घर के सामने पटाखे चलाने के बाद जमा हुए कचरे को लेकर आरोपी मुकेश और उसकी मां ने विवाद किया तथा अपशब्द कहे। फरियादिया के अनुसार, जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


