जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण दिल्ली के लोगों को होने वाली परेशानी और व्यापारियों को हो रहे करोड़ों के नुकसान को देखते हुए जंतर- मंतर पर प्रदर्शन पर रोक लगाई गई। इसके बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्याEशंदे प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे तो पुलिस ने पहले इन्हें हिरासत में लिया। रात में 3 बजे इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। आशुतोष रांका का आज जन्मदिन है और आज ही उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 October 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



