शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना एआरटी सेंटर में एचआईवी प्रभावितों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जागरूकता शिविर भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा विश्राम बाग तरण पुष्कर को पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध, पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया भी उतरे रॉबर्ट नर्सिंग होम में 16 बिस्तरों का नया वार्ड शुरू, बनेगा विस्तार का विजन प्लान लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला
अपराध

राहगीर का मोबाइल झपटकर भाग निकले बाइक सवार लुटेरे

गुलमर्ग परिसर गेट नंबर 1 के पास की घटना

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुलमर्ग परिसर के मुख्य द्वार के सामने बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के हाथ से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुलमर्ग परिसर कनाड़िया रोड निवासी फरियादी लवकुश राठौर पिता रामवरन राठौर परिसर के गेट नंबर 1 के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बजाज पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि फरियादी कुछ समझ पाते, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन झपटा और तेज रफ्तार में वाहन चलाकर भाग निकले। अचानक हुई इस वारदात के बाद पीड़ित ने तुरंत कनाड़िया थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बिना नंबर की पल्सर बाइक और उस पर सवार बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9